लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारः सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 142 अंक गिरा, निफ्टी में भी देखी गई गिरावट

By भाषा | Updated: November 6, 2019 13:01 IST

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 142.41 अंक यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 40,105.82 अंक पर आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देएचडीएफसी रिलायंस, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में दबाव से सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 142 अंक गिर गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 47.90 अंक यानी 0.40 प्रतिशत घटकर 11,869.30 अंक पर चल रहा था।

कमजोर वैश्विक रुख के बीच एचडीएफसी रिलायंस, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में दबाव से सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 142 अंक गिर गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 142.41 अंक यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 40,105.82 अंक पर आ गया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 47.90 अंक यानी 0.40 प्रतिशत घटकर 11,869.30 अंक पर चल रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, आईटीसी , एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.65 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

वहीं, सन फार्मा के शेयर में सबसे ज्यादा पांच प्रतिशत तक की तेजी आई। इसके अलावा, टेक महिंद्रा, येस बैंक, इंफोसिस, वेदांता, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एलएंडटी के शेयर 1.13 प्रतिशत तक बढ़ गए।

शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 473.17 करोड़ रुपये की खरीदी की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 1,593.71 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध बिकवाल रहे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित