लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार: वित्तीय क्षेत्र के संकट, व्यापार युद्ध की चिंता के बीच सेंसेक्स 199 अंक टूटा

By भाषा | Updated: October 3, 2019 17:44 IST

कारोबार के दौरान यह 38,310.93 अंक से 37,957.56 अंक के दायरे में रहा। अंत में सेंसेक्स 198.54 अंक या 0.52 प्रतिशत के नुकसान से 38,106.87 अंक पर बंद हुआ।

Open in App

बंबई शेयर बाजारसेंसेक्स में बृहस्पतिवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। वित्तीय क्षेत्र के संकट और व्यापार युद्ध को लेकर चिंता के बीच सेंसेक्स में 199 अंक की और गिरावट दर्ज हुई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स नकारात्मक रुख के साथ खुला।

कारोबार के दौरान यह 38,310.93 अंक से 37,957.56 अंक के दायरे में रहा। अंत में सेंसेक्स 198.54 अंक या 0.52 प्रतिशत के नुकसान से 38,106.87 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 46.80 अंक या 0.41 प्रतिशत के नुकसान से 11,313.10 अंक पर आ गया। मुख्य रूप से धातु और बैंक शेयरों में नुकसान की वजह से बाजार में गिरावट रही। अमेरिका ने यूरोपीय सामान पर नया शुल्क लगाने की घोषणा की है।

इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। अमेरिका की इस घोषणा के बाद वैश्विक बाजार दबाव में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में वेदांता में सबसे अधिक 4.66 प्रतिशत का नुकसान रहा। टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल के शेयर 3.36 प्रतिशत तक टूट गए।

वहीं दूसरी ओर येस बैंक का शेयर 33 प्रतिशत चढ़ गया। इससे पिछले पांच दिन येस बैंक के शेयर में गिरावट आई थी। बैंक ने कहा है कि उसकी वित्तीय स्थिति मजबूत है तथा नकदी की स्थिति नियामकीय जरूरत से अधिक है। इसके बाद बैंक के शेयर में जोरदार उछाल आया। टाटा मोटर्स, आईटीसी, एचसीएल टेक, पावरग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 6.16 प्रतिशत तक चढ़ गए। एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहा। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें