लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारः शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में सुधार, जानें किसे हुआ सबसे ज्यादा फायदा

By भाषा | Updated: August 30, 2019 11:15 IST

कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख से घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सुधार देखा गया।

Open in App

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच वित्तीय और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में बढ़त से घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सुधार देखा गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 52.52 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 37,121.45 अंक पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 11.90 अंक यानी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 10,960.20 अंक पर पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, वेदांता, टीसीएस, येस बैंक, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, एसबीआई, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर तीन प्रतिशत तक बढ़े। वहीं, दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयर एक प्रतिशत तक गिरे।

कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख से घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सुधार देखा गया। एशियाई बाजारों में, शंघाई, हांगकांग, कोरिया और जापान के शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुख रहा। वहीं, वॉल स्ट्रीट भी बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुआ।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित