लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार रिकार्ड ऊुचाई पर खुले, सेंसेक्स में 350 अंक से अधिक बढ़त

By भाषा | Updated: November 10, 2020 10:43 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर वैश्विक बाजारों में आई तेजी का अनुसरण करते हुये घरेलू बाजारों में भी मंगलवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 350 अंक तक ऊंचा रहा।

दवा कंपनी फाइजर की कोविड-19 की दवा के मामले में अच्छी प्रगति होने की रिपोर्ट आने पर कारोबारी धारणा में सुधार आया है। इसके साथ ही बाजार में विदेशी मुद्रा प्रवाह भी बना हुआ है।

मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में 42,959.25 अंक के शीर्ष स्तर को छूने के बाद बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 216.15 अंक यानी 0.51 प्रतिशत बढ़कर 42,813.58 अंक पर पहुंच गया।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक भी कारोबार के शुरुआती दौर में 51.65 अंक यानी 0.41 प्रतिशत बढ़कर 12,512.70 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले निफ्टी ने भी 12,557.05 अंक के उच्च स्तर को छुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक सबसे अधिक लाभ वाला शेयर रहा। इसमें करीब तीन प्रतिशत की बढ़त रही। इसके बाद ओएनजीसी, एचडीएफसी, लार्सन एण्ड टुब्रो, स्टेट बैंक, एचउीएफसी बैंक, इंडस इंड बैंक और बजाज फाइनेंस में भी लाभ रहा।

वहीं दूसरी तरफ टेक महिन्द्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, नेस्ले इंडिया और मारुति के शेयर मूल्यों में गिरावट रही।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.23 प्रतिशत घटकर 41.88 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख