लाइव न्यूज़ :

Stock Market Updates: 86,159.02 अंक पर पहुंचा शेयर बाजार, 26,325.80 अंक के सर्वकालिक स्तर पर निफ्टी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2025 10:22 IST

Stock Market LIVE Updates:

Open in App
ठळक मुद्देStock Market LIVE Updates:Stock Market LIVE Updates:Stock Market LIVE Updates:

मुंबईः सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। देश की अर्थव्यवस्था के जुलाई-सितंबर तिमाही में उम्मीद से अधिक 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने के बाद निवेशकों की धारणा को बल मिला है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 452.35 अंक चढ़कर 86,159.02 अंक पर पहुंच गया जो इसका रिकॉर्ड स्तर है।

एनएसई निफ्टी 122.85 अंक की बढ़त के साथ 26,325.80 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं आईटीसी, बजाज फाइनेंस, टाइटन और टेक महिंद्रा नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की 225 गिरावट में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.39 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,795.72 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,148.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?