Stock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 23, 2026 10:21 IST2026-03-23T10:20:31+5:302026-03-23T10:21:47+5:30

Stock Market: 

Stock Market Live Sensex Crashes 1,600 Points Hormuz Uncertainty fell 41 paise to an all-time low of 93-94 per dollar | Stock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

Stock Market

HighlightsStock Market: Stock Market: Stock Market: 

मुंबईः होर्मुज को लेकर अनिश्चितता के बीच सेंसेक्स 1,600 अंक गिरा है।पश्चिम एशिया में संघर्ष के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक शेयर बाजारों में भारी मंदी और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी निवेशकों को चिंतित कर दिया। रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 41 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर के मजबूत रुख से घरेलू मुद्रा दबाव में है।

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निफ्टी50 और सेंसेक्स नकारात्मक शुरुआत के साथ खुले। सुबह 9:17 बजे सेंसेक्स 1452.61 अंक गिरकर 73,080.35 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी50 412.40 अंक गिरकर 22,702.10 पर था। इससे पहले, एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी गई।

जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी क्रमशः 3.3 प्रतिशत और 4.6 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे थे। पिछले शुक्रवार को एसएंडपी 500 और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज क्रमशः 1.51 प्रतिशत और 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए थे।

Web Title: Stock Market Live Sensex Crashes 1,600 Points Hormuz Uncertainty fell 41 paise to an all-time low of 93-94 per dollar

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे