लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट अपडेट: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 200 अंक नीचे, निफ्टी में भी गिरावट

By भाषा | Updated: June 17, 2020 11:00 IST

कारोबारियों का कहना है कि चीन के साथ बढ़ता सीमा विवाद, वैश्विक बाजारों में गिरावट, कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामले और विदेशी पूंजी निकासी से निवेशकों की धारणा कमजोर पड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल का दाम 55 पैसे, डीजल का 60 पैसे प्रति लीटर बढ़ा, लगातार 11वें दिन बढ़े दामअमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे गिरकर 76.25 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

बंबई शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट रही। सूचकांक में अधिक वजन रखने वाले शेयरों एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट रही। एशियाई बाजारों से भी गिरावट के समाचार थे वहीं विदेशी निवेशकों की बिकवाली से विदेशी मुद्रा की निकासी ने भी जोर पकड़ा।

कारोबार की शुरुआत में बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 33,332.96 अंक तक नीचे आने के बाद शरुआती दौर में 225.22 अंक यानी 0.67 प्रतिशत घटकर 33,380 अंक पर रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 56.40 अंक यानी करीब 0.57 प्रतिशत घटकर 9,857.60 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में दो प्रतिशत की गिरावट के साथ पावरग्रिड सबसे आगे रहा। इसके बाद एनटीपीसी, स्टेट बैंक, अल्ट्रा टेक सीमेंट, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट रही। इसके विपरीत मारुति, टेक महिन्द्रा, एक्सिस बैंक और इन्फोसिस के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

इससे पहले मंगलवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 376.42 अंक यानी 1.13 प्रतिशत बढ़कर 33,605.22 अंक और व्यापक आधार वाला निफ्टी 100.30 अंक यानी 1.02 प्रतिशत बढ़कर 9,914 अंक पर बंद हुआ। एक्सचेंज के अस्थाई आंकडों के मुताबिक इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,478.52 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा 2.22 प्रतिशत घटकर 40.05 डालर प्रति बैरल रह गया।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 81.62 लाख तक पहुंच गई जबकि मरने वालों की संख्या 4.41 लाख तक पहुंच गई। इस बीच, भारत में कोविड- 19 से एक दिन में मरने वालों की सर्वाधिक संख्या 2003 दर्ज की गई। वहीं 10,974 नये मामले आने के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,54,065 तक पहुंच गई। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित