लाइव न्यूज़ :

उथल-पुथल भरे कारोबार में शेयर बाजार लगभग पिछले दिन के स्तर पर

By भाषा | Updated: February 12, 2021 17:28 IST

Open in App

मुंबई, 12 फरवरी वैश्विक बाजारों की गिरावट के बीच उथल-पुथल भरे कारोबार में घरेलू शेयर सूचकांक शुक्रवार को लगभग बृहस्पतिवार के स्तर स्थिर बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 12.78 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के बाद 51,544.30 अंक के नये रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स में 543.96 अंक के दायरे में घट-बढ़ रही।

हालांकि, एनएसई का निफ्टी 10 अंक यानी 0.07 प्रतिशत फिसलकर 15,163.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक में सर्वाधिक दो फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। इसके साथ ही एक्सिस बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का स्थान रहा।

दूसरी ओर, आईटीसी, ओएनजीसी, सन फार्मा, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयर गिरावट में रहे।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य बाजार रणनीतिकार आनंद जेम्स के अनुसार, जोखिम उठाने की ललक कम हुई है। इस बीच कई शहरों में नये सिरे से लॉकडाउन लगाये जाने के बाद शेयर सूचकांकों ने तेजी खो दी।

एशिया में अधिकांश शेयर बाजार अवकाश को लेकर बंद रहे।

यूरोप में मध्याह्न कारोगार में बाजार में गिरावट चल रही थी।

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 60.70 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस