लाइव न्यूज़ :

Share Market: शेयर बाजार का बुरा हाल, लगातार तीसरे दिन भी गिरावट...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2024 17:43 IST

Share Market: विदेशी कोषों की निकासी के बीच उपयोगिता, पूंजीगत उत्पाद और धातु शेयरों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद हुए। सेंसेक्स 500 से अधिक अंक टूट गया, जबकि निफ्टी 24,200 अंक के स्तर से नीचे आ गया।

Open in App

Share Market: विदेशी कोषों की निकासी के बीच उपयोगिता, पूंजीगत उत्पाद और धातु शेयरों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद हुए। सेंसेक्स 500 से अधिक अंक टूट गया, जबकि निफ्टी 24,200 अंक के स्तर से नीचे आ गया। कारोबारियों ने कहा कि नीतिगत ब्याज दर में कटौती पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व का फैसला आने के पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया जिससे कारोबारी धारणा पर असर पड़ा। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 502.25 अंक यानी 0.62 प्रतिशत गिरकर 80,182.20 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 634.38 अंक लुढ़ककर 80,050.07 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी 137.15 अंक यानी 0.56 प्रतिशत गिरकर 24,198.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में से टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फाइनेंस में प्रमुख रूप से गिरावट रही। इसके उलट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘ऊंचे स्तर पर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली से बाजार की अल्पावधि संरचना कमजोर हो गई है।

एफआईआई की भारी बिकवाली से संकेत मिलता है कि बाजार में उछाल आने पर और अधिक बिकवाली होगी।’’ शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने मंगलवार को 6,409.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही, जबकि जापान का निक्की गिरकर बंद हुआ। यूरोप के अधिकांश बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत बढ़कर 73.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 1,064.12 अंक गिरकर 80,684.45 अंक पर और एनएसई निफ्टी 332.25 अंक घटकर 24,336 अंक पर बंद हुआ था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित