लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके पर प्रगति की खबरों के बीच शेयर बाजार तेजी के रुख के साथ बंद

By भाषा | Updated: November 23, 2020 18:52 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर कोविड-19 के एक और टीके के 90 प्रतिशत कारगर रहने की खबरों के बीच शेयर बाजार में सोमवार को बढ़त रही। सेंसेक्स 195 अंक चढ़कर और निफ्टी 67 अंक लाभ में बंद हुआ।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने इससे पहले दिन में कहा कि उसके द्वारा विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके के तीसरे चरण के अंतरिम परिणाम सकारात्मक रहे। विश्वविद्यालय का टीका अब तक 90 प्रतिशत कारगर पाया गया है। इससे पहले मॉडर्ना और फाइजर ने भी अपने टीके के परीक्षण के सकारात्मक परिणाम घोषित कर चुकी हैं।

इसका असर वैश्विक बाजार पर दिखा। साथ ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के लगातार निवेश से डॉलर के मुकाबले रुपये में भी मजबूती रही।

घरेलू स्तर पर 30 कंपनियों के शेयर वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 44,271.15 अंक के उच्च स्तर तक पहुंच गया। अंत में यह 194.90 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 44,077.15 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.40 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 12,926.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल ओएनजीसी का शेयर 6.84 प्रतिशत लाभ में रहा। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीस और टीसीएस भी लाभ में रहे।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा फ्यूचर समूह के साथ सौदे को मंजूरी देने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार को 2.72 प्रतिशत की बढ़त लिए रहा।

वहीं दूसरी तरफ एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में नरमी रही।

एशिया, शंघाई, हांगकांग और सियोल के बाजार भी लाभ में बंद हुए। वहीं यूरोप के बाजारों में शुरू में तेजी का रुझान था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा, ‘‘ वैश्विक संकेतों के साथ बने रहने के अलावा आईटी, दवा, धातु और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त से घरेलू बाजार में तेजी की धारणा रही। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक के आंतरिक कार्यकारी समूह की सिफारिशों के आधार पर कुछ बड़ी वित्त कंपनियों के शेयर में मुनाफावसूली देखी गयी। लेकिन बाजार को इसका उतना लाभ नहीं मिला और अधिकतर वित्तीय कंपनियों के शेयर नरमी के साथ बंद हुए।’’

आनंदी राठी फर्म में शेयर शोध (आधारभूत) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के आधार पर भारतीय बाजार में भी कारोबार बढ़त के रुख पर रहा। कोरोना वायरस के टीके को लेकर बढ़ती उम्मीदों और भावित टीकों के सफल परीक्षणों की खबर ने बाजार को एक नयी उम्मीद दी है।

इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल भाव 1.64 प्रतिशत बढ़कर 45.81 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे सुधरकर 74.11 पर बंद हुआ।

आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 3,860.78 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?