लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: GST की दरों में बदलाव से बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी में दिखी हरियाली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2025 10:24 IST

Share Market Today:  सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक 7.50 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

Open in App

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स में करीब 900 अंक का उछाल आया। जीएसटी परिषद के माल एवं सेवा कर व्यवस्था में पूर्ण बदलाव को मंजूरी दिए जाने के बाद निवेशकों में उत्साह है।

जीएसटी परिषद ने स्लैब को पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत तक सीमित करने को मंजूरी दे दी है जो 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से प्रभावी होगा। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 888.96 अंक की बढ़त के साथ 81,456.67 अंक और एनएसई निफ्टी 265.7 अंक चढ़कर 24,980.75 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक 7.50 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, टाटा मोटर्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाभ में रहे। इटर्नल, टाटा स्टील, एनटीपीसी और एचसीएल टेक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,666.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,495.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सबिजनेसजीएसटीनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत