लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार: औद्योगिक उत्पादन आंकड़ा आने से पहले शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 169 अंक चढ़ा

By भाषा | Updated: December 12, 2019 16:53 IST

कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 300 अंक से अधिक अंक मजबूत हुआ था। हालांकि अंत में यह 169.14 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,581.71 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स 169 अंक की तेजी के साथ 40,581.71 अंक पर बंद हुआ।कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 300 अंक से अधिक अंक मजबूत हुआ था।

वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 169 अंक की तेजी के साथ 40,581.71 अंक पर बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक तथा एसबीआई जैसे प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती रही।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 300 अंक से अधिक अंक मजबूत हुआ था। हालांकि अंत में यह 169.14 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,581.71 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 61.65 अंक यानी 0.52 प्रतिशत मजबूत होकर 11,971.80 अंक पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों का कहना है कि अक्टूबर माह का औद्योगिक उत्पादन का आंकडा शाम को जारी होगा। कारोबारियों को इसकी प्रतीक्षा है। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स को सर्वाधिक 7.17 प्रतिशत लाभ हुआ। इसके बाद येस बैंक के शेयर में 5.96 प्रतिशत, वेदांता में 3.68 प्रतिशत, टाटा स्टील में 3.29 प्रतिशत, स्टेट बैंक में 2.91 प्रतिशत और कोटक बैंक में 1.76 प्रतिशत की तेजी रही।

वहीं दूसरी तरफ इन्फोसिस में 2.63 प्रतिशत, ओएनजीसी 1.68 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.51 प्रतिशत, टीसीएस 1.20 प्रतिशत और भारती एयरटेल में 0.95 प्रतिशत की गिरावट रही। कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजारों में तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम परिदृश्य का असर वैश्विक बाजारों पर देखा गया।

फेडरल रिजर्व ने आर्थिक वृद्धि को गति देने के इरादे से नीतिगत दर में कोई बदलाव नहीं किया। फेडरल रिजर्व के प्रमुख जोरेम पावेल ने कहा कि वैश्विक गतिविधियों ओर मौजूदा जोखिमों के बावजूद अमेरिकी परिदृश्य अनुकूल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध का असर वैश्विक वृद्धि पर पड़ रहा है।

इसके अलावा निवेशकों को औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों का भी इंतजार है। आंकड़ा आज (बृहस्पतिवार) जारी किया जाएगा। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, सियोल और तोक्यो में तेजी रही जबकि शंघाई बाजार में गिरावट रही। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया