लाइव न्यूज़ :

स्टरलाइट पावर ने नांगलबीबरा-बोंगईगांव अंतर-राज्यीय पारेषण परियोजना का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: December 28, 2021 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर बिजली पारेषण बुनियादी ढांचा विकास से जुड़ी स्टरलाइट पावर ने पीएफसी कंसल्टिंग से नांगलबीबरा-बोंगईगांव अंतरराज्यीय पारेषण परियोजना का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

नांगलबीबरा-बोंगईगांव ट्रांसमिशन लिमिटेड एक विशेष उद्देश्यीय इकाई (एसपीवी) है।

कंपनी इस एसपीवी के जरिये अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली (आईएसटीएस) परियोजना का क्रियान्वयन करेगी। यह परियोजना कंपनी ने शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) के जरिये अक्टूबर, 2021 में हासिल की थी।

हालांकि, स्टरलाइट पावर ने सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है।

इस परियोजना में असम और मेघालय में करीब 300 सर्किट किलोमीटर पारेषण नेटवर्क तथा 320 एमवीए (मेगा वोल्ट एम्पीयर) क्षमता के सबस्टेशन का निर्माण शामिल हैं।

इस परियोजना से असम से मेघालय के पश्चिमी हिस्सों में 1,000 मेगावॉट से अधिक बिजली का पारेषण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम