लाइव न्यूज़ :

स्टरलाइट कॉपर ने रियल-टाइम ट्रैकिंग के लिए सैप के साथ साझेदारी की

By भाषा | Updated: July 22, 2021 19:39 IST

Open in App

चेन्नई, 22 जुलाई खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड के स्वामित्व वाली

स्टरलाइट कॉपर ने गुरुवार को कहा कि उसने केंद्र की ऑक्सीजन डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम (ओडीटीएस) सुविधा के साथ ऑक्सीजन भेजने के डेटा को एकीकृत करने के लिए सैप (एसएपी) के साथ साझेदारी की है।

स्टरलाइट कॉपर ने कहा कि उसने तमिलनाडु के 32 जिलों में 2,000 टन चिकित्सकीय तरल ऑक्सीजन भेजने का मुकाम 'सफलतापूर्वक' हासिल कर लिया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "हम इस बात के लिए आभारी हैं कि इस प्रयास के माध्यम से हम ऑक्सीजन की व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जारी कोशिशों में उल्लेखनीय वृद्धि कर पाएं।"

कंपनी ने कहा, "हमने भारत सरकार के ऑक्सीजन डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम (ओडीटीएस) के साथ अपने ऑक्सीजन भेजने के डेटा को एकीकृत करने के लिए एसएपी के साथ भागीदारी की है। ओडीटीएस इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है।"

यह पहल कंपनी के परिचालनों में पहले से लागू डिजिटल तंत्र का लाभ उठाने के लिए की गयी है और यह ओडीटीएस मंच के जरिए ऑक्सीजन रवाना किए जाने की सूचना का रियल टाइम में पता लगाती है।

कंपनी ने कहा, "यह महत्वपूर्ण इलाकों में ऑक्सीजन का प्रभावी वितरण सुनिश्चित करने के लिहाज से क्रांतिकारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित