लाइव न्यूज़ :

स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर ने 1,500 करोड़ रुपये की कचरे से ऊर्जा बनाने परियोजना हासिल की

By भाषा | Updated: September 30, 2021 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे ब्रिटेन और यूरोप की ऊर्जा परिसंपत्ति के विकास से जुड़ी प्रमुख कंपनी से 1,500 करोड़ रुपये की पहली ऊर्जा परियोजना हासिल हुई है।

स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड (एसडब्ल्यूएसएल) ने एक बयान में कहा, ‘‘... कंपनी को ब्रिटेन और यूरोप की ऊर्जा परिसंपत्ति के एक अग्रणी डेवलपर से कचरे से ऊर्जा बनाने के व्यवसाय के लिए 1,500 करोड़ रुपये का पहला ऑर्डर मिला है।”

यह संयंत्र प्रति घंटे 23.2 टन उन नगरपालिका कचरे का प्रसंस्करण करेगा, जिसका पुन:चक्रण नहीं हो सकता।

बयान के अनुसार यह लगभग 19.6 मेगावाट ऊर्जा उत्पन्न करेगा, जो 30,000 से अधिक घरों को बिजली देने के लिए पर्याप्त है।

कंपनी के सीईओ (वैश्विक) अमित जैन ने कहा, ‘‘चूंकि ‘वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट्स’ को लागू करने की निष्पादन अवधि लंबी होती है, इसलिए ऐसे ऑर्डर के जरिए कंपनी साल-दर-साल लगातार राजस्व का प्रबंधन करने में सक्षम होगी।’’

परियोजना पर काम 2021-22 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में शुरू होगा और इसे चालू होने में तीन साल से अधिक लगेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?