लाइव न्यूज़ :

देश में 200 एकीकृत लॉजिस्टिक पार्क स्थापित करेगी स्टेलर वैल्यू

By भाषा | Updated: December 19, 2021 11:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर उपभोक्ता आपूर्ति-श्रृंखला कंपनी स्टेलर वैल्यू सॉल्यूशंस 4-5 वर्षों में देश के 21 प्रमुख शहरों में 200 एकीकृत लॉजिस्टिक पार्क स्थापित करने जा रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पांच करोड़ वर्ग फुट जगह में 30,000 करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धता के साथ ये गोदाम बनाए जाएंगे।

कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अंशुमान सिंह ने बताया कि नए केंद्रों से गोदामों की बढ़ती मांग पूरी होगी, जहां उपभोक्ता सामान की त्वरित और सीधी आपूर्ति की अपेक्षा करते हैं।

कंपनी के पहले ही इस तरह के 40 गोदाम हैं और पंजाब में उसने अपना पहला गोदाम इस सप्ताह की शुरुआत में खोला है।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 से 6 साल में आपूर्ति श्रृंखला में तेजी से विकास हुआ है और विशेष रूप से ई-कॉमर्स क्षेत्र ने तरक्की की है।

सिंह के मुताबिक आज के समय में खानपान और किराना की वस्तुएं 10 मिनट के अंदर उपभोक्ता तक पहुंच रही हैं और उनकी अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम