लाइव न्यूज़ :

देश में 200 एकीकृत लॉजिस्टिक पार्क स्थापित करेगी स्टेलर वैल्यू चेन

By भाषा | Updated: December 19, 2021 12:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर उपभोक्ता आपूर्ति-श्रृंखला कंपनी स्टेलर वैल्यू चेन सॉल्यूशंस 4-5 वर्षों में देश के 21 प्रमुख शहरों में 200 एकीकृत लॉजिस्टिक पार्क स्थापित करने जा रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पांच करोड़ वर्ग फुट जगह में 30,000 करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धता के साथ ये गोदाम बनाए जाएंगे।

कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अंशुमान सिंह ने बताया कि नए केंद्रों से गोदामों की बढ़ती मांग पूरी होगी, जहां उपभोक्ता सामान की त्वरित और सीधी आपूर्ति की अपेक्षा करते हैं।

कंपनी के पहले ही इस तरह के 40 गोदाम हैं और पंजाब में उसने अपना पहला गोदाम इस सप्ताह की शुरुआत में खोला है।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 से 6 साल में आपूर्ति श्रृंखला में तेजी से विकास हुआ है और विशेष रूप से ई-कॉमर्स क्षेत्र ने तरक्की की है।

सिंह के मुताबिक आज के समय में खानपान और किराना की वस्तुएं 10 मिनट के अंदर उपभोक्ता तक पहुंच रही हैं और उनकी अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?