लाइव न्यूज़ :

इस्पात मंत्री ने सेल के दुर्गापुर संयंत्र में बना कोविड केंद्र राष्ट्र को समर्पित किया

By भाषा | Updated: May 31, 2021 23:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) के इस्पात संयंत्र में बना 200 बिस्तरों वाला एक कोविड स्वास्थ्य सेवा केंद्र राष्ट्र को समर्पित किया।

कोविड अस्पताल ऑक्सीजन की सुविधा से संपन्न है जो मरीजों के लिए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की खातिर सीधा संयंत्र से एक खास पाइपलाइन के जरिए स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जाएगा।

इस्पात मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसके अलावा एक दो मंजिला इमारत में भी बदलाव कर उसे कोविड अस्पताल का रूप दिया गया है और उसे सभी जरूरी चिकित्सा उपकरणों और अन्य से लैस किया गया है।

प्रधान ने अपने संबोधन में कहा, "पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर और बर्नपुर में स्थित सेल के दोनों इस्पात संयंत्र कोविड-19 महामारी के खिलाफ अभियान में राज्य की हरसंभव मदद के लिए मजबूती से खड़े रहे हैं। सेल ने महामारी से लड़ने में (पश्चिम) बंगाल के संकल्प को मजबूत किया है। हाल ही में बर्नपुर में 200 बिस्तरों का एक कोविड सेवा केंद्र शुरू किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार