लाइव न्यूज़ :

इस्पात मंत्री ने आरआईएनएल का 300 बिस्तरों वाला कोविड केंद्र देश को समर्पित किया

By भाषा | Updated: May 30, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तन में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के इस्पात संयंत्र में स्थापित किया गया 300 बिस्तरों वाला एक कोविड केंद्र देश को समर्पित किया।

इस्पात मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दूसरे चरण में इस केंद्र की क्षमता बढ़ाकर 1,000 बिस्तर कर दी जाएगी।

बयान में कहा गया, "पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और स्टील मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज आरआईएनएल इस्पात संयंत्र नगरी में जंबो कोविड केयर प्रतिष्ठान का पहला चरण देश की सेवा में समर्पित किया।"

प्रधान ने कहा, "हम कोविड की दूसरी लहर के बीच है। हमने काफी हद तक ऑक्सीजन, रेमडेसिविर और दूसरी दवाओं की उपलब्धता की चुनौती से पार पा लिया है। हमारे लिए अगली चुनौती अपनी इतनी बड़ी आबादी का टीकाकरण करना है।"

उन्होंने कहा कि आरआईएनएल ने देश के विभिन्न हिस्सों में तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अपने कर्तव्य से भी आगे बढ़कर काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?