लाइव न्यूज़ :

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने 93 प्रतिशत राशन कार्डों को आधार से जोड़ने का काम पूरा किया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) ने राशन कार्डों को आधार से जोड़ने का लगभग 93 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है।

केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों की राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया, ‘‘राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों ने राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 21.91 करोड़ (92.8 प्रतिशत) राशन कार्ड और एनएफएसए (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) के 70.94 करोड़ (90 प्रतिशत) लाभार्थियों को आधार से जोड़ने का काम पूरा कर लिया है।’’

एनएफएसए में, अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के तहत आने वाले परिवार प्रति माह 35 किलोग्राम खाद्यान्न 1-3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर प्राप्त करने के हकदार हैं। इसी तरह प्राथमिकता वाले परिवार प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलोग्राम खाद्यान्न 1-3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्राप्त करने के हकदार हैं। 80 करोड़ से अधिक लोग खाद्य कानून के दायरे में आते हैं।

मंत्री ने कहा कि देश में करीब 4.98 लाख (92.7 फीसदी) राशन की दुकानों में 23 जुलाई तक ईपीओएस (इलेक्ट्रानिक प्वायंट आफ सेल) उपकरण लगे हैं।

‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ (ओएनओआरसी) योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) का लाभ पूरे देश में कहीं भ्री प्राप्त करने (पोर्टेबिलिटी) की व्यवस्था 33 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में लागू है, जिसके दायरे में एनएफएसए लाभार्थियों का करीब 86.7 प्रतिशत आबादी आ जाती है।

इस पोर्टेबिलिटी योजना को जुलाई 2021 से दिल्ली ने भी अपना लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल