लाइव न्यूज़ :

बांड प्रतिफल ऊंचा रहने से राज्यों ने अधिसूचित राशि का 38 प्रतिशत ही जुटाया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 23:07 IST

Open in App

मुंबई, 27 जुलाई बांड प्रतिफल 6.98 प्रतिशत के स्तर पर ऊंचा बने रहने के बीच राज्यों ने मंगलवार को हुई बांड नीलामी में पूर्व में अधिसूचित राशि 7,000 करोड़ रुपये का केवल 38 प्रतिशत ही कर्ज लिया। बांड प्रतिफल पिछले सप्ताह से थोड़ा ज्यादा है। रेटिंग एजेंसियों ने यह जानकारी दी।

रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार केवल तीन राज्यों तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने नीलामी में भाग लिये। इसमें तमिलनाडु ने 10 साल के लिये 2,000 करोड़ रु. के कर्ज को लेकर 6.97 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश ने 10 साल के कर्ज के लिए 2,500 करोड़ रुपये 6.99 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल ने नौ साल के लिए 2,500 के कर्ज को लेकर 6.99 प्रतिशत के प्रतिफल की पेशकश की। यह पिछली बार अधिसूचित राशि से 62 प्रतिशत कम है।

एक अन्य एजेंसी केयर रेटिंग्स के अनुसार कम भागीदारी का कारण 6.98 प्रतिशत की उच्च प्रतिफल हो सकता है जो पिछले सप्ताह से 0.01 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा नकदी भी वजह हो सकती है जो केंद्र के पिछले सप्ताह जीएसटी मद में 75,000 करोड़ रुपये जारी करने के बाद राज्यों के पास उपलब्ध है।

इक्रा के अनुसार मौजूदा सप्ताह में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर बांड निर्गम में 62 प्रतिशत और मासिक आधार पर 9.8 प्रतिशत और 9 प्रतिशत की कमी आयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख