लाइव न्यूज़ :

राज्यों को 6.96 प्रतिशत की ऊंची दर पर लेना पड़ रहा है कर्ज

By भाषा | Updated: July 19, 2021 23:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई नकदी संकट से जूझ रहे राज्यों को बाजार से कर्ज लेने के लिए ऊंची दर की पेशकश करनी पड़ रही है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रणाली में पर्याप्त नकदी के बीच ब्याज दरें अनुकूल हैं, ऐसे में राज्यों को करीब सात प्रतिशत की दर पर कर्ज लेने की पेशकश करनी पड़ रही है।

छह राज्य सोमवार को राज्य सरकार की प्रतिभूतियों की नीलामी के जरिये 8,700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए उतरे। इन राज्यों को भारित औसत स्तर पर 6.96 प्रतिशत की दर की पेशकश की। यह पिछली साप्ताहिक नीलामियों की तुलना में 0.03 प्रतिशत कम है।

ऊंची लागत की वजह से हरियाणा ने पूरी 1,000 करोड़ रुपये की नीलामी की बोली को खारिज कर दिया। वहीं अन्य राज्यों ने अधिसूचित राशि को स्वीकार किया।

केयर रेटिंग्स ने कहा कि विभिन्न राज्यों के लिए कर्ज की भारित औसत लागत और अवधि 6.96 प्रतिशत थी, जो पिछले सप्ताह आयोजित नीलामियों की तुलना में मात्र 0.03 प्रतिशत कम है।

यह कमी वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी की वजह से आई है। प्रमुख तेल उत्पादक देशों के बीच कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने को लेकर सहमति बनी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्यों के लिए बाजार कर्ज की लागत जून के तीसरे सप्ताह से 6.9 प्रतिशत से ऊंची बनी हुई है। जून मध्य से यह 0.21 प्रतिशत तथा आठ अप्रैल से 0.40 प्रतिशत बढ़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?