लाइव न्यूज़ :

राज्यों का राजकोषीय घाटा 2021-22 में कम होकर जीडीपी का 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: February 15, 2021 19:29 IST

Open in App

मुंबई, 15 फरवरी राज्यों का राजकोषीय घाटा सकल रूप से 2021-22 में कम होकर 4.3 प्रतिशत रह सकता है जबकि 2020-21 में इसके 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने एक रिपोर्ट में यह कहा है।

रेटिंग एजेंसी ने 2021-22 के लिये राज्यों के वित्त पर अपने परिदृश्य को संशोधित कर स्थिर से नकारात्मक किया है।

एजेंसी ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि राज्यों का सकल राजकोषीय घाटा 2021-22 में कम होकर 4.3 प्रतिशत रहेगा जबकि 2020-21 में इसके 4.6 प्रतिशत रहने की संभावना है।’’

इंडिया रेटिंग्स ने पूर्व में 2020-21 में राज्यों का राजकोषीय घाटा 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। लेकिन बाद में बाजार मूल्य पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में उम्मीद की तुलना में 6.1 प्रतिशत की बड़ी गिरावट को देखते हुए राजकोषीय घाटे के अनुमान को संशोधित किया।

रेटिंग एजेंसी के अनुसार 2021-22 में बाजार मूल्य पर जीडीपी में 14.5 प्रतिशत की वृद्धि होगी। उसका अनुमान है कि राजस्व संग्रह में धीमे-धीमे वृद्धि से पूंजी व्यय में 2021-22 में बढ़ोतरी होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक नरमी के कारण , केंद्र सरकार के वित्त पर दबाव है। इससे 2020-21 के संशोधित अनुमान के अनुसार राज्यों को केंद्रीय करों में 5.50 लाख करोड़ रुपये मिलेगा जो बजटीय अनुमान 8.03 लाख करोड़ रुपये से कम है।

इंडिया रेटिंग्स के अनुसार बजट में राज्यों की केंद्रीय करों में हिस्सेदारी की तुलना में संशोधित अनुमान 2.53 लाख करोड़ रुपये कम है। वित्त वर्ष 2020-21 के राजकोषीय घाटे के अनुमान में बजटीय अनुमान के मुकाबले जो बढ़ोतरी है, उसमें इसकी हिस्सेदारी करीब 92 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?