लाइव न्यूज़ :

जुलाई में ओडिशा में राज्य जीएसटी संग्रह 13 प्रतिशत से अधिक बढ़ा

By भाषा | Updated: August 2, 2020 15:30 IST

ओडिशा में राज्य माल एवं सेवा कर (एसजीएसटी) का संग्रह जुलाई महीने में सालाना आधार पर 13.04 प्रतिशत बढ़कर 794.02 करोड़ रुपये हो गया।

Open in App

भुवनेश्वर। ओडिशा में राज्य माल एवं सेवा कर (एसजीएसटी) का संग्रह जुलाई महीने में सालाना आधार पर 13.04 प्रतिशत बढ़कर 794.02 करोड़ रुपये हो गया। यह वृद्धि आर्थिक नरमी और कोरोना वायरस महामारी के बावजूद हुई है। एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। साल भर पहले समान माह में ओडिशा का एसजीएसटी संग्रह 702.44 करोड़ रुपये रहा था।

वाणिज्यिक कर (सीटी) एवं जीएसटी आयुक्त एसके लोहानी ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के बीच तथा महामारी के कारण अर्थव्यवस्था में कई क्षेत्रों में क्षमता से कम काम के बीच ओडिशा ने जुलाई में जीएसटी संग्रह में वृद्धि दर्ज की है। यह चालू वित्त वर्ष में पहली बार है कि ओडिशाके एसजीएसटी संग्रह में किसी महीने वृद्धि हुई है।’’

इससे पहले अप्रैल, मई और जून में एसजीएसटी संग्रह में गिरावट दर्ज की गयी थी। लोहानी के अनुसार, जुलाई में वृद्धि का कारण वाणिज्यिक कर संगठन के क्षेत्रीय अधिकारियों के द्वारा नियमित तौर पर अनुपालन कराना तथा लगातार निगरानी रखना है।

उन्होंने जीएसटी के आंकड़ों की समीक्षा के बाद शनिवार को कहा, ‘‘सीटी और जीएसटी के आयुक्त ने उद्योगों और व्यापारियों को अपना समर्थन दिया है। खनन क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से भी राजस्व संग्रह में सुधार हुआ है।" अधिकारी ने कहा कि व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही में उत्साहजनक रुझान देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही व्यावसायिक गतिविधियों में सामान्य स्थिति की बहाली का एक महत्वपूर्ण संकेतक है।

टॅग्स :जीएसटीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?