लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बजरी की जरूरत पूरा करने को प्रतिबद्ध है राज्य सरकार: मुख्यमंत्री गहलोत

By भाषा | Updated: January 25, 2021 17:45 IST

Open in App

जयपुर, 25 जनवरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार निर्माण कार्यों के लिए लोगों की बजरी की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस नयी विनिर्मित बजरी (एम-सैंड) पालिसी-2020 इस दिशा में 'बाजी पलटनेवाली' साबित होगी।

उन्होंने कहा कि इस बहुप्रतीक्षित नीति के कारण राज्य में 'एम-सैंड' के उपयोग तथा इसके उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और नदियों से निकलने वाली बजरी पर हमारी निर्भरता में कमी आएगी। साथ ही राज्य के खनन क्षेत्रों में खानों से निकलने वाले वेस्ट की समस्या का भी समाधान होगा और बड़ी संख्या में इकाइयां लगने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

गहलोत मुख्यमंत्री निवास पर 'एम-सैंड नीति-2020' के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संबंधी प्रक्रिया व न्यायिक आदेशों के बाद राज्य में निर्माण कार्यों की आवष्यकता के अनुरूप बजरी की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। ऐसे में वर्ष 2019-20 के बजट में हमने बजरी के दीर्घकालीन विकल्प के रूप में विनिर्मित बजरी को बढ़ावा देने के उद्देष्य से 'एम-सैंड' नीति लाने का वादा किया था।

उन्होंने कहा,'मुझे बहुत खुशी है कि हम राज्य की जनता को इस नीति के जरिए एम-सैंड के रूप में प्राकृतिक बजरी का उचित विकल्प उपलब्ध कराने जा रहे हैं।'

खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि नीति में एम-सैंड इकाइयों को उद्योग का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस नीति में देश के अन्य राज्यों की नीति का अध्ययन कर राज्य की जरूरतों के अनुरूप आवश्यक प्रावधान किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार इस समय राज्य में 20 'एम-सैंड' इकाइयां काम कर रही हैं जिनसे प्रतिदिन 20 हजार टन 'एम-सैंड' का उत्पादन हो रहा है। नीति के आ जाने के बाद नई इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहन मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल