लाइव न्यूज़ :

स्टेट बैंक की नयी दिल्ली मुख्य शाखा ने 13,000 से अधिक एफसीआरए खाते खोले

By भाषा | Updated: May 17, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई भारतीय स्टेट बैंक की नयी दिल्ली मुख्य शाखा ने गैर सरकारी और परमार्थ सेवा संगठनों के विदेशी चंदा 13,729 खाते खोले हैं। इन संगठनों को कानून के तहत विदेशी अंशदान प्राप्त करने के लिए इस तरह के अलग खाते खोलने होते हैं।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि गृह मंत्रालय ने अक्तूबर 2020 में विदेशी चंदा (विनियमन) अधिनियम के तहत विशेष खाते खोलने के लिए इस शाखा को नामित किया था।

बैंक ने बताया कि एफसीआरए के तहत पंजीकृत कुल 22,598 सक्रिय संगठनों में से 17,611 संगठनों(एनजीओ और संस्थाओं) ने एफसीआरए खाते खोलने के लिए एसबीआई से संपर्क किया था और बैंक पहले ही 78 प्रतिशत आवेदकों के खाते खोल चुका है।

बयान के अनुसार बाकी के खाते भी दस्तावेजों की जांच और औपचारिकताएं पूरी होने के साथ खोल दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?