लाइव न्यूज़ :

स्टेट बैंक इस महीने 12 एनपीए खातों की ई- नीलामी करेगा

By भाषा | Updated: March 11, 2021 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) इस महीने अपने 12 फंसे कर्ज वाले खातों को ई- नीलामी के जरिये संपत्ति पुनर्गठन कंपनी (एआरसी) को बेचेगा। इन खातों में बैंक के 506 करोड़ रुपये का कर्ज फंसा है।

एसबीआई ने इस संबंध में जारी एक बिक्री अधिसूचना में कहा है, ‘‘बैंक की वित्तीय संपत्तियों की बिक्री नीति के तहत, नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुरूप, हम इन खातों को एआरसी..बैंकों... एनबीएफसी..वित्तीय संस्थानों के समक्ष बिक्री के लिये रखते हैं। इनके लिये खातों के आगे नियम और शर्तें रखीं गई हैं।’’

इन कर्ज खातों से जुड़ी कंपनियों पर बैंक को 506.22 करोड़ रुपये बकाया है। आर्या इंडस्ट्रियल प्राडक्ट्स प्रा. लि. पर बैंक का 72.24 करोड़ रुपये बकाया है। इस खाते के लिये ई-नीलामी 16 मार्च तय की गई है। स्टेट बैंक ने कहा कि आर्या इंडस्ट्रियल प्राडक्ट्स ने बैंक के खिलाफ जनवरी 2016 में नागरिक अदालत, अलीपोर, कोलकाता में 226 करोड़ रुपये के नुकसान की वसूली का दावा किया है। बैंक ने बिक्री नोटिस में कहा है, ‘‘आर्या इंडस्ट्रियल प्राडक्ट्स प्रा. लि. की बिक्री समूचे दायित्व के साथ की जायेगी। प्रतिदावे के मामले में चलते भविष्य में आने वाला दायित्व भी इसमें शामिल होगा।’’

इसके अलावा दस खाते जिनमें कुल 383.23 करोड़ रुापये का बकाया है उन्हें 26 मार्च को बिक्री के लिये पेश किया जायेगा। इनमें हैवी मेटल एण्ड ट्यूब्स लि. 116.91 करोड़ रुपये, श्री वैष्णव इंडस्ट्रीज - 58.92 करोड़ रुपये, श्री बालमुकुंद पॉलिप्लास्ट 49.73, टाइम्स फेरो एलायज 41.25 करोड़ रुपये और बिहार राफिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 38.14 करोड़ रुपये का बकाया शामिल है। जोहरीलाल अग्रवाल सेल्स प्रा. लि. पर 24.70 करोड़ रुपये, मेघा ग्रेनुल्स प्रा. लि. का 23.21 करोड़ रुपये, अभिनंदन इंटरेक्सिम 14.16 करोड़ रुपये, टाइम्सपैक इंडिया का 14.03 करोड़ रुपये और श्याम सेल्स पर 2.18 करोड़ रुपये का बकाया शामिल है।

जीओएल आफशोर लिमिटेड के 50.75 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली के लिये ई- नीलामी 30 मार्च को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें