लाइव न्यूज़ :

स्टेट बैंक अगले महीने 235 करोड़ रुपये वसूली के तीन एनपीए खातों को बेचेगा

By भाषा | Updated: May 16, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अगले महीने फंसे कर्ज वाले तीन खातों को संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी) अथवा अन्य वित्तीय संस्थानों को बेचेगा। इन खातों में 235 करोड़ रुपये का बकाया है।

एसबीआई ने कहा है कि नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुरूप बैंक की वित्तीय संपत्तियों की बिक्री की नीति के तहत बैंक ने हैवी मेटल एण्ड ट्यूब्स लिमिटेड, खरे एण्ड तारकुंडे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. और एलीज इंटरनेशनल लिमिटेड को 235.32 करोड़ रुपये की वसूली के वास्ते बिक्री के लिये पेश किया है।

हैवी मेटल पर बैंक का 116.91 करोड़ रुपये का बकाया है, खरे एण्ड तारकुंडे पर 99.84 करोड़ रुपये और एलीज इंटरनेशनल पर 18.57 करोड़ रुपये का बकाया है। बैंक ने फंसे कर्ज वाले इन खातों (एनपीए खातों) की बिक्री के लिये क्रमश: 27.50 करोड़ रुपये, 15 करोड़ रुपये और आठ करोड़ रुपये का आरक्षित मूल्य रखा है।

बैंक के बिक्री नोटिस के मुताबिक हैवी मेटल एण्ड ट्यूब्स और खरे एण्ड तारकुंडे के एनपीए की बिक्री के लिये ई- नीलामी सात जून को होगी जबकि एलीज इंटरनेशनल के लिये आठ जून को आयोजित की जायेगी।

एसबीआई ने कहा है कि इच्छुक संपत्ति पुनर्गठन कंपनियां, बैंक, एनबीएफसी, वित्त संस्थान रुचि पत्र सौंपने और बैंक के साथ गैर- खुलासा समझौता करने के फौरन बाद इन संपत्तियों को लेकर जांच पड़ताल कर सकतीं हैं।

अहमदाबाद स्थित हैवी मेटल एण्ड ट्यूब्स स्टेनलेस स्टील की ट्यूब और पाइप बनाती है जबकि नागपुर स्थित खरे एण्ड तारकुंडे जमीन जायदाद का कारोबार करती है। वहीं कोलकाता की कंपनी एलीज इंटरनेशनल कपड़ा बनाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?