लाइव न्यूज़ :

होली पर भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को दिया तोहफा, FD पर ब्याज दरें बढ़ाई

By भारती द्विवेदी | Updated: March 1, 2018 12:39 IST

बैंक ने अपने बैंक के बुर्जुग ग्राहकों का भी ख्याल रखा है। सात से पैंतालीस दिन के डिपॉजिट पर अब तक उन्हें 5.25 फीसदी ब्याज मिलता था। लेकिन अब उन्हें 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। 

Open in App

नई दिल्ली, 1 मार्च: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहको के लिए खुशखबरी है। होली के मौके पर बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है। इस ब्याज दर का फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा, जिन्होंने एक करोड़ रुपये से कम की फिक्स डिपॉजिट कराया है। ब्याज दरों में ये बढ़ोत्तरी 0.10 फीसदी से लेकर .50 फीसदी तक की गई है। एसबीआई ने अलग-अलग मैच्योरिटी की नौ फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दर को बढ़ाया है। बैंक की तरफ से ये नई ब्याज दर कल यानी 28 फरवरी से ही लागू हो गई हैं।

बैंक ने अपने बैंक के बुर्जुग ग्राहकों का भी ख्याल रखा है। सात से पैंतालीस दिन के डिपॉजिट पर अब तक उन्हें 5.25 फीसदी ब्याज मिलता था। लेकिन अब उन्हें 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। 

वहीं, 180 दिन से 210 दिन के फिक्स डिपॉडिट पर एसबीआई बुजुर्गों को 6.75 फीसदी की जगह अब 6.85 फीसदी ब्याज देगा। इसके अलावा दो से तीन साल,  तीन से पांच साल और पांच से दस साल के डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को अब सात फीसदी ब्याज मिलेगा। पहले इन पर 6.5 फीसदी ब्याज मिल रहा था।

अगर आप 211 दिन से एक साल से कम की अवध‍ि के लिए एफडी खोल रहे हैं, तो इस पर आपको अब 6.25 फीसदी की बजाय 6.40 फीसदी ब्‍याज मिलेगा। वहीं, आप एक साल के लिए एफडी खोल रहे हैं, तो आपको 6.40 फीसदी ही ब्याज मिलेगा। एक साल से ज्यादा और 455 दिन के डिपॉजिट पर आपको 6.25 फीसदी की बजाय 6.40 फीसदी ब्याज मिलेगा. 456 से 2 साल से कम के एफडी पर भी  6.40 फीसदी ब्याज मिलेगा।

वहीं, दो से तीन साल से कम के एफडी पर आपको अब 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। पहले यह 6 फीसदी था। वहीं तीन से पांच साल से कम अवध‍ि के लिए आपको अब 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। पहले यह 6 फीसदी था।

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंकबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित