लाइव न्यूज़ :

राजस्थान को निर्यात क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार प्रयासरत: मीणा

By भाषा | Updated: September 21, 2021 19:43 IST

Open in App

जयपुर, 21 सितंबर राजस्थान के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने मंगलवार को कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार दोनों मिलकर राजस्थान को निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘‘मिशन निर्यातक बनो’’ अभियान चला रही है। जिसके तहत निर्यात से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं का सरलीकरण करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित वाणिज्य उत्सव कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए मीणा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कारीगर, दस्तकार एवं उत्पादक खुद ही अपने माल का निर्यात करने में सक्षम बन सके ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इस दिशा में आकर्षित हों।

यह कार्यक्रम भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्रालय एवं हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के साथ मिलकर किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?