लाइव न्यूज़ :

स्टार्ट-अप’ - ‘फसल’ ने किसानों के लिए इंटरनेट-संचालित, सेंसर आधारित पाौद्योगिकी की पेशकश की

By भाषा | Updated: November 23, 2020 23:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर प्रिसिजन फार्मिंग स्टार्टअप फसल ने सोमवार को एक ऐसी अभिनव प्रौद्योगिकी के पेशकश करने की घोषणा की, जो किसानों को खेती की लागत कम करने और फसल की पैदावार में सुधार करने में मदद करेगी।

'फसल क्रांति' नामक नया उत्पाद एक आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) और सेंसर आधारित प्रणाली है जो किसानों को सिंचाई, प्रजनन, बीमारी और कीट प्रबंधन के संबंध में अनुकूलित आंकड़ों पर आधारित निर्णय लेने में मदद करता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नई तकनीक 12 से अधिक सेंसर से लैस है, जो बारिश, हवा की गति, हवा की दिशा और सौर तीव्रता जैसे वृहद-जलवायु कारकों पर नजर रखने के लिए हैं।

यह सूक्ष्म जलवायु कारकों जैसे तापमान, आर्द्रता, पत्ती के गीलेपन के साथ-साथ मिट्टी के तापमान, मिट्टी के विभिन्न स्तरों पर आद्रता की स्थिति जैसे पहलुओं की निगरानी रख सकती है।

‘फसल’ संस्था के संस्थापक आनंद वर्मा और शैलेन्द्र तिवारी हैं। उनका मानना ​​है कि फ़सल क्रान्ति की पेशकश से भारतीय बागवानी और हमारे खेतों को सटीक, ज्ञान आधारित और कुशल रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।

फसल ने अक्टूबर 2019 में ओमनिवोर और वेवमेकर पार्टनर्स के अगुवाई में निवेशकों से 16 लाख डॉलर का प्रारंभिक वित्त पोषण प्राप्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?