लाइव न्यूज़ :

स्टार्ट-अप भारत एग्री ने निवेशकों से 65 लाख डॉलर जुटाये

By भाषा | Updated: September 16, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर एग्रीटेक स्टार्टअप भारतएग्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए निवेशकों से 65 लाख डॉलर (करीब 47 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

भारत एग्री ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने ओमनिवोर के नेतृत्व में सीरीज ए दौर में मौजूदा निवेशकों इंडिया कोटिएंट और 021 कैपिटल की भागीदारी के साथ 65 लाख डॉलर जुटाए हैं।

यह किसानों को सशुल्क सदस्यता के आधार पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)-आधारित कृषि विज्ञान सेवाओं के लिए एक ऐप-आधारित मंच प्रदान करता है।

भारतएग्री के पास वर्तमान में 33,000 से अधिक सक्रिय भुगतान वाले उपयोगकर्ता हैं और मार्च 2022 तक इसके सदस्यता आधार को 1,50,000 तक विस्तारित करने का लक्ष्य है। औसतन, किसान छह महीने की सदस्यता के लिए प्रति एकड़ 600 रुपये का भुगतान करते हैं।

बेंगलुरु स्थित, भारत एग्री की स्थापना वर्ष 2017 में साईं गोले और सिद्धार्थ डायलानी द्वारा की गई थी, दोनों आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत