लाइव न्यूज़ :

स्टार हेल्थ का आईपीओ 30 नवंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 870-900 रुपये प्रति शेयर

By भाषा | Updated: November 24, 2021 12:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर स्टार हेल्थ एंड अलाइड इन्श्योरेंस कंपनी का 7,249 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 नवंबर को खुलेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 870 से 900 रुपये प्रति शेयर रखा है।

कंपनी ने बुधवार को बताया कि तीन दिन तक चलने वाला आईपीओ दो दिसंबर को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 29 नवंबर को खुलेगी।

आईपीओ के तहत 2,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक तथा मौजूदा शेयरधारक 58,324,225 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेंगे।

ओएफएस के तहत शेयरों की पेशकश करने वाले प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह में सेफक्रॉप इन्वेस्टमेंट्स इंडिया एलएलपी, कोणार्क ट्रस्ट, एमएमपीएल ट्रस्ट शामिल है।

वही मौजूदा निवेशक के तौर पर एपिस ग्रोथ 6 लिमिटेड, एमआईओ आईवी स्टार, नोट्रे डेम डू लैक विश्वविद्यालय, मियो स्टार, आरओसी कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, वेंकटसामी जगन्नाथन, साई सतीश और बर्जिस मीनू देसाई अपने शेयरों की पेशकश करेंगे।

स्टार हेल्थ के इस आईपीओ में कर्मचारियों के लिए 100 करोड़ रुपये के शेयरों का आरक्षण शामिल है। कंपनी को शुरुआती शेयर बिक्री से 7,249.18 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

स्टार हेल्थ दरअसल वेस्टब्रिज कैपिटल और राकेश झुनझुनवाला जैसे निवेशकों के एक संघ के स्वामित्व वाली प्रमुख निजी स्वास्थ्य बीमा कंपनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?