लाइव न्यूज़ :

स्टार हेल्थ ने सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास आवेदन किया है।

ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के मसौदे के अनुसार आईपीओ के तहत 2,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे तथा प्रवर्तकों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 60,104,677 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव है।

ब्रिकी पेशकश के जरिए शेयरों की पेशकश करने वाले प्रवर्तकों में सेफक्रॉप इंवेस्टमेंट्स इंडिया एलएलपी, कोणार्क ट्रस्ट, एमएमपीएल ट्रस्ट और मौजूदा निवेशक एपिस ग्रोथ 6 लिमिटेड, एमओओ चार स्टार, यूनिवर्सिटी ऑफ नोट्रे डेम डू लैक, मियो स्टार, आरओसी कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, वेंकटसामी जगन्नाथन, साई सतीश और बर्जिस मीनू देसाई शामिल हैं।

ताजा निर्गम से मिली राशि का इस्तेमाल कंपनी के पूंजी आधार को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य बीमा कंपनी स्टार हेल्थ का स्वामित्व वेस्टब्रिज कैपिटल और राकेश झुनझुनवाला जैसे निवेशकों के एक संघ के पास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?