लाइव न्यूज़ :

स्टैंडर्ड लाइफ ने 3,060 करोड़ रुपये में एचडीएफसी एएमसी में अपनी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

By भाषा | Updated: September 29, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 सितंबर स्टैंडर्ड लाइफ इन्वेस्टमेंट्स ने बुधवार को एचडीएफसी एएमसी में अपनी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी को खुले बाजार के सौदे के माध्यम से 3,060 करोड़ रुपये से अधिक में बेच दिया।

बीएसई पर मौजूद जानकारी के अनुसार प्रवर्तक स्टैंडर्ड लाइफ ने एचडीएफसी एएमसी में अपनी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी के कुल 1,06,50,000 शेयर बेच दिए। ये शेयर 2,873.79 रुपये प्रति शेयर पर बेचे गए, जो मंगलवार के बंद भाव 3,075.65 रुपये से 6.5 प्रतिशत कम है। सौदे की कुल राशि 3,060.58 करोड़ रुपये रही।

इस सौदे के बाद एचडीएफसी एएमसी का शेयर बीएसई में 5.55 प्रतिशत टूटकर 2,905.05 रुपये पर आ गया। इस बीच, टी रो प्राइस इमर्जिंग मार्केट्स फंड्स ने संपत्ति प्रबंधक कंपनी के 15,19,557 शेयर खरीदे।

एचडीएफसी एएमसी एचडीएफसी और स्टैंडर्ड लाइफ इन्वेस्टमेंट्स का संयुक्त उद्यम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम