लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लगेंगे पौष्टिक गुणों वाले खाद्य पदार्थों के स्टॉल

By भाषा | Updated: November 13, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर इस साल भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आयुष मंत्रालय के स्टॉल में पौष्टिक गुणों से भरपूर खाद्य पदार्थ मुख्य आकर्षण होंगे। ये खाद्य पदार्थ मधुमेह, मोटापे, पुराने दर्द और एनीमिया के रोगियों के लिए लाभप्रद हैं।

पौष्टिक गुणों से लैस खाद्य पदार्थ (न्यूट्रास्युटिकल) मुख्य रूप से खाद्य स्रोतों से मिलते हैं, जिनमें अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ विशेष पोषण तत्व भी होते हैं।

एक साल के अंतराल के बाद भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) का आयोजन 14-27 नवंबर तक राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में किया जा रहा है, जिसकी थीम ‘आत्मनिर्भर भारत’ है।

अधिकारियों के अनुसार व्यापार मेले में आयुष की विभिन्न विधाओं जैसे होम्योपैथी, आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा के अलग-अलग काउंटर होंगे। स्टॉल में इन विधाओं के चिकित्सक निःशुल्क परामर्श भी देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?