लाइव न्यूज़ :

Staff Recruitment: कंपनियों की जुलाई-दिसंबर अवधि में कर्मचारी नियुक्ति करने की योजना, नौकरी हायरिंग सर्वेक्षण में खुलासा, जानें आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2023 17:43 IST

Staff Recruitment: नौकरी हायरिंग आउटलुक सर्वेक्षण के अनुसार, अधिकतर कंपनियों को जुलाई-दिसंबर की अवधि के दौरान व्यावसायिक विकास, विपणन व संचालन पदों पर नियुक्ति की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देसर्वेक्षण में 1,200 से अधिक भर्ती करने वाली इकाइयां और सलाहकारों ने हिस्सा लिया। देशभर में कंपनियों तथा उद्योगों में भर्ती के रुझान को मापने के लिए साल में दो बार किया जाता है। नियुक्ति करने वाले करीब 92 प्रतिशत को उम्मीद है कि कंपनियां पेशेवरों की नियुक्त करेंगी।

Staff Recruitment: अधिकतर कंपनियां 2023 की दूसरी छमाही में नियुक्ति करने की योजना बना रही हैं। इसमें नये पदों के अलावा छोड़कर जाने वाले लोगों के स्थान पर होने वाली नियुक्तियां शामिल हैं। सोमवार को जारी एक सर्वेक्षण में यह कहा गया।

नौकरी हायरिंग आउटलुक सर्वेक्षण के अनुसार, अधिकतर कंपनियों को जुलाई-दिसंबर की अवधि के दौरान व्यावसायिक विकास, विपणन व संचालन पदों पर नियुक्ति की उम्मीद है। सर्वेक्षण में 1,200 से अधिक भर्ती करने वाली इकाइयां और सलाहकारों ने हिस्सा लिया।

यह सर्वेक्षण देशभर में कंपनियों तथा उद्योगों में भर्ती के रुझान को मापने के लिए साल में दो बार किया जाता है। नौकरी हायरिंग आउटलुक सर्वेक्षण के अनुसार, नियुक्ति करने वाले करीब 92 प्रतिशत को उम्मीद है कि कंपनियां पेशेवरों की नियुक्त करेंगी।

करीब 47 प्रतिशत भर्तीकर्ताओं ने नये पदों के अलावा कंपनियां छोड़कर जाने वाले लोगों के स्थान पर होने वाली नियुक्ति का अनुमान लगाया है, जबकि 26 प्रतिशत ने नई नौकरियों के सृजन की उम्मीद जतायी है। निष्कर्षों के अनुसार, नियुक्ति करने वाली करीब 20 प्रतिशत इकाइयों ने कहा कि वे वर्ष के आखिरी छह महीने में अपने कर्मचारियों की संख्या यथावत बनाए रखेंगे।

केवल चार प्रतिशत ने इस अवधि के दौरान छंटनी या संख्या में कमी की आशंका जतायी है। नौकरीडॉटकॉम के मुख्य व्यवसाय अधिकारी पवन गोयल ने कहा, ‘‘ नियुक्ति में शामिल 92 प्रतिशत ने भर्तियां होने का अनुमान लगाया है। सर्वेक्षण में शामिल आधे से अधिक प्रतिभागियों ने अपेक्षित भर्तियों के एक बार फिर सामान्य होने की बात कही है।’’

टॅग्स :नौकरीदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो