लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के पूंजी बाजार राज्य मंत्री को देश के सेंट्रल बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 18:36 IST

Open in App

कोलंबो, 14 सितंबर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने मंगलवार को पूंजी बाजार की देखरेख करने वाले मौजूदा राज्य मंत्री अजित निवार्ड कबराल को देश के केन्द्रीय बैंक का प्रमुख नियुक्त कर दिया। यह नियुक्ति देश में गंभीर विदेशी मुद्रा संकट के बीच की गयी है।

सेंट्रल बैंक के गवर्नर के रूप में यह कबराल का दूसरा कार्यकाल होगा। वह इससे पहले एक जुलाई, 2006 से नौ जनवरी, 2015 तक संस्था के प्रमुख के रूप में काम कर चुके हैं। पिछले साल अगस्त से वह मुद्रा और पूंजी बाजार राज्य मंत्री के रूप में काम कर रहे थे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, "राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 15 सितंबर से अजित निवार्ड कबराल को देश के केन्द्रीय बैंक का प्रमुख नियुक्त किया है।"

कोलंबो पेज अखबार के अनुसार, कबराल ने सोमवार को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, ताकि वह नया पद ग्रहण कर सकें। प्रोफेसर डब्ल्यू डी लक्ष्मण के सेंट्रल बैंक के गवर्नर पद से इस्तीफा देने के बाद पद रिक्त हो गया था।

विपक्षी नेताओं ने कबराल की नियुक्ति के आदेश का विरोध किया है। उनका कहना है कि कबराल पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन के गंभीर आरोप हैं और चूंकि वह सत्तारूढ़ दल के नेता हैं, उनकी नयी नियुक्ति से हितों का टकराव होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें