लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी डॉलर की कमी से श्रीलंका के खाद्य आयातक बुरी तरह प्रभावित

By भाषा | Updated: September 26, 2021 19:29 IST

Open in App

कोलोंबो 26 सितंबर श्रीलंका में अमेरिकी डॉलर की भारी किल्लत के बीच आयातकों को अपने आयात बिलों का भुगतान करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है और इसके कारण आवश्यक खाद्य पदार्थों के 1,000 से अधिक कंटेनर कोलंबो बंदरगाह पर फंस गए हैं।

हाल के हफ़्तों में श्रीलंका की स्थानीय मुद्रा में भारी गिरावट दर्ज की गई है और कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक बाजार की उच्च कीमतों से अधिकांश आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू गई हैं। सरकार ने जमाखोरी के लिए व्यापारियों को जिम्मेदार ठहराया है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने 31 अगस्त को देश की मुद्रा के मूल्य में भारी गिरावट के कारण खाद्य कीमतों में वृद्धि के बाद बढ़ती मुद्रास्फीति को रोकने के लिए आर्थिक आपातकाल की घोषणा की थी।

वही खाद्य आयातकों ने कहा कि उन्होंने समाधान खोजने के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के साथ बातचीत की थी।

खाद्य आयातकों ने चेतावनी दी कि इस स्थिति के कारण खाद्य पदार्थों और रसोई गैस की भारी कमी होगी। साथ ही आयातकों ने कहा है कि स्थानीय बैंकों में अपर्याप्त अमेरिकी डॉलर के कारण, वे कोलंबो बंदरगाह पर अपने माल को निकालने में असमर्थ हैं।

उपभोक्ता मामलों के मंत्री बंडुला गुणवर्धने ने कहा कि दूध, भोजन, गैस, गेहूं का आटा और सीमेंट की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी से जीवन यापन की लागत बढ़ने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित