लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने कहा, अपनी सभी ऋण प्रतिबद्धताओं को पूरा करेंगे

By भाषा | Updated: November 28, 2020 16:35 IST

Open in App

कोलंबो, 28 नवंबर श्रीलंका सरकार ने कहा है कि वह अपनी सभी ऋण प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए तत्पर और पूर्व में भी वह ऐसा करती रही है। एक दिन पहले ही फिच ने श्रीलंका की सॉवरेन रेटिंग को घटाकर ‘सीसीसी’ कर दिया है। इसके बाद शनिवार को श्रीलंका सरकार का यह बयान आया है।

फिच रेटिंग्स ने शुक्रवार को श्रीलंका की रेटिंग को बी- से घटाकर सीसीसी कर दिया था। यह रेटिंग ‘डिफॉल्ट’ श्रेणी से थोड़ी ऊपर है। श्रीलंका के बजट में राजस्व अनुमानों के बाद रेटिंग एजेंसी ने यह कार्रवाई की है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि इस बजट में राजकोषीय मजबूती की रणनीति का अभाव है। साथ ही इसमें हाल में घोषित कुछ उपायों के राजस्व पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव का ब्योरा भी काफी सीमित है। इससे सरकार की सरकारी कर्ज तथा बजट घाटे में कमी लाने की योजना को लेकर अनिश्चितता पैदा होती है।

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘सरकार लगातार अपनी सभी ऋण प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की अपनी क्षमता तथा मंशा के बारे में बताती रही।’’

बयान में कहा गया है कि सरकार एक बार फिर विदेशी निवेशकों को भरोसा दिलाना चाहती है कि वह अपनी सभी ऋण प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का इरादा रखती है। पूर्व में भी सरकार ऐसा ही करती रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम