लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने आंशिक रूप से रासायनिक उर्वरकों से प्रतिबंध हटाया; निजी क्षेत्र को आयात की अनुमति दी

By भाषा | Updated: November 24, 2021 15:34 IST

Open in App

कोलंबो, 24 नवंबर श्रीलंका सरकार ने रासायनिक उर्वरकों पर से आंशिक रूप से प्रतिबंध हटाने और निजी क्षेत्र को इसके आयात की अनुमति देने का फैसला किया है ताकि देश के किसान खुले बाजार से इसकी खरीद कर सकें। कृषि मंत्री महिंदानंद अलुतगमागे ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने मई में इस द्वीपीय देश के कृषि क्षेत्र को 100 प्रतिशत जैविक बनाने के लिए रासायनिक उर्वरकों के आयात पर रोक लगाने का आदेश दिया था।

हालांकि, प्रतिबंध हटाने का फैसला किसानों के लगातार दबाव के कारण आया है। अलुतगमागे ने कहा, ‘‘इस संबंध में एक गजट नोटिस जारी किया जाएगा और निजी क्षेत्र आज से रासायनिक उर्वरक, खरपतवारनाशी और कीटनाशकों का आयात कर सकेंगे।’’

हालांकि, मंत्री ने जोर देकर कहा कि देश में हरित कृषि को बढ़ावा देने की नीति नहीं बदली है।

पिछले हफ्ते शीर्ष कृषि अधिकारी उदित जयसिंघे ने कहा था कि रासायनिक उर्वरक आयात पर प्रतिबंध को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। उसके बाद मंत्री ने कहा था कि धान और खेती के लिए आवश्यक रासायनिक उर्वरक के आयात पर प्रतिबंध रहेगा जिसके बाद भ्रम की स्थिति थी।

जयसिंघे ने संवाददाताओं से कहा था कि घरेलू स्तर पर उत्पादित जैविक खाद से उर्वरक की सभी जरूरतें पूरी करना संभव नहीं है।

जयसिंघे ने कहा, ‘‘जैविक उर्वरक में नाइट्रोजन की मात्रा लगभग 3 से 4 प्रतिशत की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘“धान की खेती के लिए इस मौसम में 80,000 टन नाइट्रोजन की आवश्यकता है। इसे पूरी तरह से कम्पोस्ट उर्वरक से घरेलू स्तर पर पूरा नहीं किया जा सकता है।”

श्रीलंका में सब्जियों की कीमतें हाल के हफ्तों में लगभग दोगुना हो गई हैं क्योंकि विरोध कर रहे किसानों ने खेती बंद कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?