लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका भारत को पट्टे पर दिए गए तेल टैंकों को वापस लेने की बातचीत को अंतिम रूप दे रहा है: मंत्री

By भाषा | Updated: December 29, 2021 14:09 IST

Open in App

कोलंबो, 29 दिसंबर श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री उदय गम्मनपिला ने बुधवार को कहा कि उनका देश इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को रणनीतिक रूप से पट्टे पर दिए गए द्वितीय विश्व युद्ध के 99 तेल भंडारण टैंकों को फिर से हासिल करने के लिए भारत के साथ बातचीत पूरी करने के करीब है।

ये टैंक श्रीलंका के पूर्वी तट में स्थित बंदरगाह जिले त्रिंकोमाली में दिए गए हैं। त्रिंकोमाली हार्बर दुनिया के सबसे गहरे प्राकृतिक बंदरगाहों में से एक है, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों ने विकसित किया था।

भारत की प्रमुख तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की श्रीलंकाई सहायक लंका आईओसी के पास वर्ष 2003 से 35 वर्षों की अवधि के लिए 99 टैंकों का पट्टा है, जिसके लिए हर साल एक लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया जाता है।

श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री गम्मनपिला ने इस साल की शुरुआत में टैंकों को फिर से हासिल करने की बात कही थी।

उन्होंने कहा कि सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने पहले से ही अपनी नई इकाई का गठन किया है, जो तेल टैंकों का रखरखाव करेगी।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में बातचीत जारी है और किसी प्रगति के बारे में बताया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी