लाइव न्यूज़ :

भारतीय निवेश से ऊंची वृद्धि हासिल कर सकता है श्रीलंका : प्रभु

By भाषा | Updated: March 12, 2021 13:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च पूर्व केंद्रीय मंत्र सुरेश प्रभु ने पड़ोसी देश श्रीलंका के साथ आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया है।

उन्होंने शुक्रवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय निवेश से श्रीलंका ऊंची वृद्धि दर हासिल कर सकेगा और साथ ही वहां स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत चाहता है कि श्रीलंका हमारी 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर प्रगति का लाभ उठाए।’’

प्रभु जी20 और जी7 में भारत के शेरपा हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत यह सुनिश्चित करना चाहेगा कि हम श्रीलंका में निवेश करें जिससे वहां के लोगों को फायदा हो। भारत के निवेश से श्रीलंका में स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा होगा। इससे श्रीलंका ऊंची वृद्धि की राह पर बढ़ सकेगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत, श्रीलंका के हरित क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करेगा। प्रभु ने कहा कि भारत चाहता है कि निजी क्षेत्र की भागीदारी के जरिये श्रीलंका के साथ आर्थिक रिश्तों को मजबूत किया जाए।’’

प्रभु ने कहा कि सरकार इसमें मदद करेगी लेकिन अगुवा की भूमिका निजी क्षेत्र को निभानी होगी।

उन्होंने श्रीलंका में चिकित्सा पर्यटन क्षेत्र में संभावना का भी जिक्र किया।

इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुनावर्द्धने ने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे को शीर्ष प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने भारतीय निवेशकों से आगे बढ़कर श्रीलंका में निवेश संभावनाओं के दोहन का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित