लाइव न्यूज़ :

श्रेई इक्विपमेंट फाइनेंस को अमेरिका के कंसोर्टियम से 2,000 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव

By भाषा | Updated: June 19, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून श्रेई इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड (एसईएफएल) ने शनिवार को कहा कि अमेरिका स्थित एरिना इन्वेस्टर्स एलपी (एरिना) की अगुवाई वाले कंसोर्टियम उसके साथ 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की रूचि प्रस्तुत की है।

एक दिन पहले, कंपनी को सिंगापुर स्थित मकारा कैपिटल पार्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड (मकारा) से 2,200 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव मिला था।

अपनी मूल कंपनी श्रेई इंफ्रा के माध्यम से एक नियामकीय सूचना में श्रेई इक्विपमेंट फाइनेंस ने कहा कि उसके रणनीतिक समन्वय समिति को एरिना इन्वेस्टर्स एलपी (एरिना), अमेरिका और उसके कंसोर्टियम एवं उनके सहयोगियों से टर्म शीट, श्रेई इक्विपमेंट फाइनेंस में निहित नियमों और शर्तों के अधीन 2,000 करोड़ रुपये की कुल राशि के निवेश प्रस्ताव का संकेत मिला है।

एसईएफएल ने कहा, ‘‘एक स्वतंत्र निदेशक की अध्यक्षता वाली रणनीतिक समन्वय समिति उक्त प्रस्ताव का मूल्यांकन करेगी और कंपनी को निदेशक मंडल की सिफारिश देगी।’’

श्रेई इक्विपमेंट फाइनेंस मुख्य रूप से निर्माण और खनन उपकरण के लिए वित्तपोषण प्रदान करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या