लाइव न्यूज़ :

श्रेई के सीईओ राकेश भूटोरिया का इस्तीफा

By भाषा | Updated: September 14, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर कोलकाता की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) श्रेई इन्फ्रास्ट्रक्चर को एक और झटका लगा है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राकेश कुमार भूटोरिया ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दीं

इस समय कंपनी ऋण समाधान प्रक्रिया में है। कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन से कंपनी की वित्तीय स्थिति बुरी तरह प्रभावित हुई थी।

इसके बाद अपने बकाया की वसूली के लिये ऋणदाताओं ने कंपनी के वित्त पर नियंत्रण ले लिया था। इससे श्रेई समूह से बड़े पैमाने पर लोगों द्वारा नौकरी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। कंपनी में वेतन में विलंब तो एक सामान्य बात हो गई है। कंपनी के शीर्ष स्तर के कार्यकारियों के वेतन की सीमा 50 लाख रुपये सालाना तय की गई है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा, ‘‘सीईओ राकेश कुमार भूटोरिया ने श्रेई से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के शीर्ष स्तर के कर्मचारी अपने बकाया वेतन को पाने के लिए कानूनी विकल्प पर विचार कर रहे हैं। बैंकों ने ‘ट्रस्ट एंड रिटेंशन खाते’ (टीआरए) पर नियंत्रण के जरिये इसे रोका हुआ है।

भूटोरिया का अंतिम कामकाज का दिन अभी तय नहीं हुआ है। सूत्रों ने बताया कि नए सीईओ की तलाश के लिए कंपनी ने एक ‘हेडहंटर’ की नियुक्ति की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम