लाइव न्यूज़ :

स्पाइसएक्सप्रेस, डेल्हीवरी 3-4 महीने में वाणिज्यिक ड्रोन डिलीवरी के लिए पायलट परियोजना शुरू करेंगे

By भाषा | Updated: June 24, 2021 14:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून एयर कार्गो फर्म स्पाइसएक्सप्रेस और ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक मंच डेल्हीवरी साथ मिलकर देश में ड्रोन डिलीवरी क्षमता का निर्माण करेंगे और इसके लिए अगले 3-4 महीनों में पायलट परियोजना शुरू होने की उम्मीद है।

एक संयुक्त बयान के अनुसार इन दोनों कंपनियों स्पाइसएक्सप्रेस और डेल्हीवरी ने इस आशय के एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

बयान में कहा गया कि एयरलाइन फर्म स्पाइसजेट का कार्गो डिवीजन स्पाइसएक्सप्रेस, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा भारत में बियॉन्ड विजुअल लाइन ऑफ साइट (बीवीएलओएस) ड्रोन परीक्षण करने के लिए चुने गए प्रमुख संघों में एक है।

स्पाइसएक्सप्रेस के सीईओ संजीव गुप्ता ने बयान में कहा, ‘‘हम इस परियोजना के बारे में बहुत उत्साहित हैं क्योंकि यह आने वाले समय में आमूलचूल बदलाव का वादा करता है। एमओयू दोनों कंपनियों के लिए फायदेमंद है।’’

स्पाइसएक्सप्रेस ने आगे कहा कि पायलट परियोजना के अगले 3-4 महीनों में शुरू होने की उम्मीद है.

डेल्हीवरी के मुख्य परिचालन अधिकारी अजित पई ने कहा, ‘‘यह समझौता स्पाइसजेट के साथ हमारे लंबे संबंधों का विस्तार है। हम लॉजिस्टिक परिवेश में क्रांति लाने के लिए अपनी क्षमताओं का लाभ उठाने को तत्पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?