लाइव न्यूज़ :

घरेलू मार्गों पर 28 मार्च से 66 नयी उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट

By भाषा | Updated: March 13, 2021 13:12 IST

Open in App

मुंबई, 13 मार्च किफायती सेवाएं देने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने घरेलू नेटवर्क पर 28 मार्च से 66 नयी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। इनमें कुछ मार्गों पर अतिरिक्त उड़ानें भी शामिल हैं।

एयरलाइन ने शनिवार को कहा कि इन नयी उड़ानों का परिचालन बोइंग 737 और क्षेत्रीय जेट बॉम्बार्डियर क्यू400 के जरिये किया जाएगा। कंपनी का इरादा अपने नेटवर्क के विस्तार के जरिये महानगरों और छोटे शहरों के बीच संपर्क बढ़ाना है।

स्पाइसजेट की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) शिल्पा भाटिया ने कहा, ‘‘अपने घरेलू परिचालन का विस्तार कर हम खुश हैं। गर्मियों की समयसारिणी की शुरुआत के साथ हम 66 नयी उड़ानें शुरू करेंगे। देश की सबसे बड़ी क्षेत्रीय विमानन कंपनी के रूप में हम क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने को प्रतिबद्ध हैं।’’

एयरलाइन ने बयान में कहा कि छोटे शहरों की यात्रा मांग को पूरा करने के लिए उसने दरभंगा, दुर्गापुर, झारसुगुड़ा, ग्वालियर और नासिक को कुछ महत्वपूर्ण महानगरों से जोड़ने के लिए नयी उड़ानें शुरू की हैं। शुरुआत में इन शहरों को स्पाइसजेट ने उड़ान योजना से जोड़ा था।

स्पाइसजेट ने कहा कि वह अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद, हैदराबाद-दरभंगा-हैदराबाद, पुणे-दरभंगा-पुणे और कोलकाता-दरभंगा-कोलकाता मार्ग पर नई उड़ानें शुरू करेगी। इससे पहले एयरलाइन ने दरभंगा को मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु से जोड़ा था।

इसी तरह दुर्गापुर को पुणे से जोड़ा जाएगा। दुर्गापुर को स्पाइसजेट पहले ही चेन्नई, मुंबई और दिल्ली से जोड़ चुकी है। झारसुगुड़ा को अब भी दिल्ली, हैदराबाद और कोलकाता के बाद चेन्नई से जोड़ा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार