लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट दिसंबर-2023 तक अपने बेड़े में 50 मैक्स विमान शामिल करेगी

By भाषा | Updated: November 23, 2021 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर स्पाइसजेट की दिसंबर, 2023 तक अपने बेड़े में बोइंग के 50 ‘737 मैक्स’ विमानों को शामिल करने की योजना है।

किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगले साल दिसंबर के अंत तक एयरलाइन अपने बेड़े में 737 मैक्स श्रेणी के 50 विमानों को शामिल करने वाली है।

फिलहाल स्पाइसजेट के बेड़े में मैक्स श्रेणी के कुल 13 विमान हैं। इनमें से दो विमानों ने गत रविवार से ही अपनी वाणिज्यिक उड़ानें शुरू की हैं। सिंह ने कहा कि बाकी 11 मैक्स विमान भी अगले 15-20 दिनों में उड़ानें शुरू कर देंगे।

इथियोपियन एयरलाइंस के एक 737 मैक्स विमान के मार्च, 2019 में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भारत में भी इन विमानों के परिचालन पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने रोक लगा दी थी। इस साल 26 अगस्त को मैक्स विमानों के वाणिज्यिक परिचालन पर लगी रोक हटाई गई है।

भारत में सिर्फ स्पाइसजेट ही मैक्स विमानों का इस्तेमाल अपने परिचालन में करती है। उसने बोइंग के साथ 205 विमानों की आपूर्ति के लिए वर्ष 2017 में 22 अरब डॉलर का एक सौदा किया था। उनमें से उसे 13 विमान मिल भी चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय