स्पाइसजेट ने ट्रैवल पोर्टल ईजमाईट्रिप के साथ हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:22 IST2021-09-29T19:22:57+5:302021-09-29T19:22:57+5:30

SpiceJet ties up with travel portal EasyMyTrip | स्पाइसजेट ने ट्रैवल पोर्टल ईजमाईट्रिप के साथ हाथ मिलाया

स्पाइसजेट ने ट्रैवल पोर्टल ईजमाईट्रिप के साथ हाथ मिलाया

मुंबई, 29 सितंबर विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने ‘हॉलिडे बुकिंग’ के लिए ऑनलाइन यात्रा मंच ईजमाईट्रिप से हाथ मिलाया है। बुधवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

विज्ञप्ति के अनुसार इस विशेष साझेदारी के तहत ईजमाईट्रिप स्पाइसजेट के लिए एक हॉलिडे बुकिंग मंच विकसित करेगी, जिससे एयरलाइन के ग्राहकों को हॉलिडे पैकेज बुक करने में मदद मिलेगी।

ईजमाईट्रिप ने एक अलग विज्ञप्ति में एक नयी सुविधा शुरू करने की भी घोषणा की, जिसके तहत प्रतीक्षा सूची के ट्रेन टिकट वाले उपयोगकर्ताओं को रियायती हवाई टिकट दिए जाएंगे।

इसमें कहा गया कि यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को उनके ट्रेन के टिकट कंफर्म ना होने की स्थिति में आखिरी समय में वैकल्पिक यात्रा विकल्प ढूंढने में मदद करेगी और यह कदम कंपनी द्वारा इस साल यात्रा क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए शुरू की गयी कई पेशकशों के अनुरूप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SpiceJet ties up with travel portal EasyMyTrip

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे