लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट ने बोइंग 737 मैक्स के पट्टादाता सीडीबी एविएशन के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 12:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर स्पाइसजेट ने सोमवार को कहा कि उसने बोइंग 737 मैक्स विमान के प्रमुख पट्टादाता सीडीबी एविएशन के साथ समझौता किया है।

इससे पहले एयरलाइन ने 26 अगस्त को कहा था कि वह इस विमान के एक दूसरे प्रमुख पट्टादाता एवलॉन के साथ समझौता करने पर सहमत हो गयी है।

बजट एयरलाइन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसे सितंबर 2021 के अंत में बोइंग 737 मैक्स विमान का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। संचालन के लिए वह नियामक मंजूरी का इंतजार कर रही है।

भारत के विमानन नियामक नागरिक उड्डयन निदेशालय (डीजीसीए) ने गत 26 अगस्त को लगभग ढाई साल के बाद बोइंग 737 मैक्स विमानों के वाणिज्यिक उड़ान संचालन पर लगा प्रतिबंध हटा दिया।

10 मार्च, 2019 को अदीस अबाबा के पास इथोपियन एयरलाइंस के 737 मैक्स विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 13 मार्च को डीजीसीए ने भारत में सभी बोइंग 737 मैक्स विमानों की उडा़न पर रोक लगा दी थी। विमान हादसे में चार भारतीयों सहित 157 लोग मारे गए थे।

इस समय भारत में केवल स्पाइसजेट एयरलाइन के बेड़े में बोइंग 737 मैक्स विमान हैं।

एयरलाइन ने सोमवार को कहा कि उसकी सीडीबी एविएशन के साथ एक समझौते को लेकर व्यावसायिक सहमति बन गयी है तथा यह एवलॉन के साथ पहले से घोषित समझौते के बाद एक और समझौता है एवं इससे 737 मैक्स विमानों के उसके बेड़े में वृद्धि होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा